फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर धोखे से 46 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर धोखे से 46 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूंडरी में ओबीसी बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने गई एक महिला का अज्ञात व्यक्ति ने कार्ड बदलकर धोखे से 46 हजार रुपये निकाल लिए। गांव बरसाना निवासी शिवदयाल ने बताया कि उसकी शादीशुदा बहन उन्हें मिलने के लिए गांव बरसाना आई हुई थी और वह साथ में अपने पति का पीएनबी का एटीएम कार्ड लाई थी। 16 दिसंबर दोपहर को मैं अपनी बहन को लेकर पूंडरी स्थित एटीएम में पैसे निकलवाने के लिए गया था। इस दौरान एटीएम कैबिन में एक अन्य व्यक्ति मौजूद था, जिसने पैसे निकलवाने में सहायता के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। शसाम को उसके जीजा के मोबाइल पर 46 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो उसके जीजा ने उसकी बहन से पूछा कि उन्होंने उसके खाते से 46 हजार रुपये निकाले हैं तो हमने कहा कि हमने पैसे नहीं निकाले। एएसआई ईश्वर ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें