बिना लैंड यूज सर्टिफिकेट के काटे प्लाट, केस दर्ज
कैथल। जींद रोड पर बिना सरकार की अनुमति के एक व्यक्ति द्वारा प्लाट काटे जाने पर पुलिस ने केस दर्ज कियाहै। ईओ नगर परिषद विक्रम ङ्क्षसह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जसमेर ङ्क्षसह ने अपने कृषि योग्य जमीन को बिना लैंड यूज सटफिकेट के दुकानें बना दी। नियमानुसार इसके लिए संबंधित विभाग से फीस भरकर अनुमति लेनी होती है। इस प्रकार आरोपी ने बिना परमिशन लिए दुकान बनाकर सरकार के रेवेन्यू का भी नुक्सान किया है। वहीं दूसरे मामले में इसी प्रकार राजरूप पुत्र बलवंत ङ्क्षसह निवासी पट्टी गादड़ कैथल ने भी मायापुरी कालोनी में अवैध निर्माण कार्य किया है। सिविल लाइन एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।