सांप के डंसने से मजदूर की मौत
कैथल। गांव सीवन में सांप के काटने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक बिहार के जिला सीतामढ़ी के गांव मुसाचक का रहने वाला था। यह घटना चार दिन पहले की है। शनिवार को परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक विनोद (38) पिछले कई सालों से सीवन में एक किसान के पास नौकरी करता था। रोजाना की तरफ बुधवार शाम को वह घर से खेत में गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। खेत मालिक जब वहां पहुंचा तो वह बेसुध था। जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद सीवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।