फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी दो को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी दो को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि थाना प्रबंधक तितरम सब इंस्पेक्टर रामचंद्र की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक चंद्रभान व एएसआई कुलदीप कौर ने पंजाब के जिला मोहाली के बिलौनी गांव में 26 वर्षीय आरोपी सुरेंद्र निवासी काकौत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से बहला-फुसला कर भगाई गई नाबालिग को बरामद कर वारिसों के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने थाना तितरम में मामला दर्ज किया था। जिसमें एक गांव निवासी दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को उपरोक्त आरोपी बहला-फुसला कर 16 जनवरी की सुबह भगा ले गया, जिसके विरुद्ध दर्ज मामले में जांच उपरांत दुराचार व पॉक्सो एक्ट की की धाराएं जोड़ दी गई।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में थाना महिला पुलिस के लेडी सहायक उपनिरीक्षक सुनीता देवी की टीम ने 20 वर्षीय आरोपी जसविंद्र निवासी फतेहपुर को गिरफ्तार किया है। थाना पूंडरी अंतर्गत के एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज मामले अनुसार 25 फरवरी की रात आरोपी द्वारा उसकी पुत्री के साथ दुराचार की वारदात को अंजाम दिया गया। उपरोक्त दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें