सैर पर जा रहे डॉक्टर दंपति से बैग छीना
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। प्रताप गेट पर अस्पताल से काम निपटाकर घूमने के लिए निकले डॉक्टर दंपति से बाइक सवार युवकों ने बैग छीन लिया। जिसमें हजारों रुपये की नकदी सहित कई अन्य जरूरी कागजात थे। डा. जगमोहन व उसकी पत्नी डा. चहल ने पुलिस को शिकायत दे दी है। डा. जगमोहन ने बताया कि वह व उसकी पत्नी प्रताप गेट के बाहर रात साढ़े 9 बजे क्लीनिक से कार्य कर के आ रहे थे। पीछे से दो अंजान व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए। उनकी पत्नी के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में कमती सामान था। आधार कार्ड, घर की चाबी, नकदी केस व चार पांच दिन की दवाईयां, स्कूटी की चाबी सहित अन्य सामान था। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।