देवीगढ़ रोड से व्यक्ति लापता, अज्ञात पर केस
कैथल। देवीगढ़ रोड स्थित ओम शक्ति नगर से एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि 12 सितंबर को उसका पति दलीप घर पर बिना कोई सूचना दिए कहीं चला गया। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं है। हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।