फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बनकर महिला के खाते से उड़ाए 69 हजार 999 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैंक अधिकारी बनकर महिला के खाते से उड़ाए रुपये
कैथल। बैंक अधिकारी बनकर महिला से 69 हजार 999 रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पश्चिम बिहार सीवन गेट निवासी शशि बाला ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर उसके फोन आया। फोन पर व्यक्ति ने बताया कि वह बैंक अधिकारी बोल रहा है। उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो चुका है। वह आगे से काम नहीं करेगा। उसने उसको एटीएम कार्र्ड वैरीफिकेशन के लिए उसका पिन कोड व 16 अंकों को नंबर मांगा। जिसके कहने पर उसने एटीएम कार्ड का नंबर बता दिया। एक घंटे के अंदर उसके खाते से 4999 रुपये के छह ट्रांजेक्शन व 9999 रुपये की चार ट्रांजेक्शन कर ली। उसके खाते से कुल 69990 रुपये निकाल लिए। महिला ने बताया कि आरोपी ने धोखे से उसके पैसे निकलवाए है। महिला के पति धर्मबीर असीजा ने बताया कि उन्होंने शहर पुलिस को इस मामले में शिकायत दी है। बैंक बंद होने के कारण वह इस बात का पता नहीं लगा सके है कि पैसे की ऑन लाइन शॉपिंग हुई है या किसी खाते में ट्रांसफर किए गए है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें