डेरा सच्चा सौदा की 45 सदस्यीय कमेटी केसदस्य को ले गई पुलिस
कैथल। डेरा सच्चा सौदा सिरसा की 45 सदस्यीय कमेटी के सदस्य कैथल निवासी खरैती लाल को पंचकूला पुलिस पकड़ कर अपने साथ ले गई है। पुलिस अधीक्षक सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि कहा कि कैथल में खरैती लाल के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है, लेकिन पंचकूला में हुई हिंसा के मामले में पुलिस खैराती लाल को पकड़कर ले गई है। बताया जा रहा है कि खैराती लाल डेरा की 45 सदस्यीय कमेटी का सदस्य था, इसलिए उसे डेरे के कई राज एवं हिंसा के मामले में अहम जानकारी हो सकती है। खैराती लाल के अलावा भी पुलिस को कई ऐसे लोगों की तलाश है, जिन्होंने पंचकूला में तोड़फोड़ की थी। इसके अलावा कृष्ण कुमार निवासी गांव मानस को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।