शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूंडरी के गांव में 23 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पूंडरी पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती के पिता ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय बेटी का 21 अगस्त की रात को एक युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। जिसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एएसआई महीपाल ने बताया कि पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर करनाल के गांव अबली निवासी विपिन उर्फ उर्फ पप्पी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।