खेत में खड़ी ट्राली के टायर चोरी
कैथल। गांव नैना से चोर खेत में खड़ी ट्राली के टायर चोरी कर ले गए। नैना निवासी रविंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 5 अप्रैल की रात को वह अपनी ट्राली खेत में खड़ी करके आ गया। सुबह जाकर देखा तो ट्राली के तीन टायर समेत रिम घायब मिले। जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। हेड कांस्टेबल बलवान सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।