स्कूटी खरीदने के बहाने 49 हजार की चपत
कैथल। एक व्यक्ति ने यहां एक सेल्स मैनेजर को स्कूटी खरीदने के बहाने 49 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। एक एजेेंसी में सेल्स मैनेजर के पद पर नौकरी करने वाले पवन कुमार निवासी खेड़ी गुलामअली की शिकायत पर आरोपी रमनदीप के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मैनेजर ने बताया कि उसके पास रमनदीप के नाम से गत 27 फरवरी को फोन आया और आरोपी ने स्वयं को आर्मी जवान बताते हुए एक्टिवा लेने की बात कही। आरोपी ने गूगल-पे के माध्यम से 49 हजार रुपये भेजने की बात कही। लेकिन आरोपी ने मेरे खाते से ही 49 हजार रुपये निकाल लिए। मामले की जांच साइबर क्राइम ब्रांच इंचार्ज सब इंस्पेक्टर शिव कुमार को सौंपी गई है।