स्कूल गए दो छात्र नहीं पहुंचे घर, केस दर्ज
कैथल। शहर निवासी दो स्कूली छात्र आठ दिन से घर से लपता है। हरिनगर निवासी जंगीर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पास तीन लड़के हैं। उसका सबसे छोटा लड़का 16 वर्षीय विक्रम 12 फरवरी को वह घर से तैयार होकर कमेटी चौंक स्थित राजकीय स्कूल में पढ़ने के लिए गया था। लेकिन अब तक उसका लड़का अपने घर नही पहुंचा है। उसके साथ एक लड़का हिमांशु वासी पटेल नगर भी स्कूल जाता था। वह भी उसी दिन से गायब है। आठ दिन बीत गए हैं लेकिन दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। एएसआई सतीश ने बताया कि पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।