फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसें में मोटश्रसाईकिल सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

कैथल। गांव दयौरा के समीप एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में गांव तितरम निवासी सूबा की मौत हो गई। गांव तितरम निवासी राहुल ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि उसका पिता सूबा गत 21 दिसंबर को गांव के ही ब्रिहमो के साथ बाइक पर गांव दयौरा में एक सत्संग में गया था। जब उसका पिता देर शाम तक नहीं लौटा तो उसने रात करीब 8.30 बजे अपने पिता के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो फोन ब्रिहमो ने उठाया। उसने बताया कि उनकी बाइक को एक इंडिको कार चालक ने टक्कर मार दी है। इस हादसे में सूबा को गंभीर चोट आई है और उसे एंबुलेंस से अस्पताल में ले जाया जा रहा है। राहुल ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसके पिता की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने राहुल की शिकायत पर अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें