सट्टा खेलते एक को किया गिरफ्तार
कैथल। चीका में पुलिस ने सिनेमा रोड पर सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहे एक आरोपी को काबू किया गया है। चीका थाना के हेड कांस्टेबल मय, ईएएसआई सतपाल सिंह व सिपाही वजीर सिंह ने बताया कि 21 दिसंबर को अपराध की रोकथाम के लिए सिनेमा रोड पर शक्ति नगर निवासी अरुण कुमार वार्ड नंबर पांच चीका में वाल्मीकि मंदिर के पास में सरेआम सट्टा खाईवाली का काम कर रहे थे। सूचना के आधार पर रेड कर आरोपी को काबू किया। हेड कांस्टेबल बलजोर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।