फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के 2 मामलों में वांछित छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के 2 मामलों में वांछित छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में छह आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। पुलिस पीआरओ ने बताया कि 18 दिसंबर की शामगांव गढ़ी नजीर के पूर्व सरपंच व उसके साथियों द्वारा चौकी महमूदपुर पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई करने के मामले में तीन आरोपियों को काबू किया है।
इनमें थाना गुहला पुलिस के एएसआई भीम सिंह ने आरोपी तेजबीर सिंह उर्फ तेजी व जसकरण सिंह उर्फ बागू दोनों निवासी रतनहेड़ी थाना सदर समाना जिला पटियाला पंजाब, आरोपी गुरमानदीप उर्फ गुरमान निवासी गढ़ी नजीर को काबू कर आगामी पूछताछ की गई है। इस मामले में मुख्यारोपी रवि निवासी गढ़ी नजीर को उसी दिन काबू कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया एक अन्य मामले में थाना चीका पुलिस के हेड कांस्टेबल भान सिंह की टीम द्वारा आरोपी कुलवंत सिंह, राजेंद्र उर्फ रोहित वासीयान स्यूमाजरा व सुनील निवासी सलेमपुर को काबू किया गया। पीआरटीसी पटियाला डिपो की बस के चालक रामदिया निवासी संगतपुरा ने इस संबंध में शिकायत दी थी। जिसमें उसने कहा था कि 19 सितंबर सुबह करीब 11:30 बजे जब वह समाना से बस लेकर चीका पहुंचा। जहां कई टेंपों चालकों द्वारा उसके साथ बेवजह हाथापाई व मारपीट करते हुए सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें