750 ग्राम चूरापोस्त सहित तस्कर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीआईए पुलिस ने पिंजूपुरा प्लाई ओवर से एक तस्कर को काबू कर आरोपी के कब्जा से 750 ग्राम चूरापोस्त बरामद की। पीआरओ ने बताया कि सीआईए-2 पुलिस के सबइंस्पेक्टर कृष्ण कुमार की टीम ने गश्त दौरान एक गुप्त सूचना मिलने के बाद ब्रिज पिंजूपुरा प्लाईओवर पर नाकाबंदी की। जिसके बाद पुलिस ने गांव पिंजूपुरा की तरफ से पैदल आए संदिग्ध व्यक्ति जयपाल सिंह निवासी पिंजूपुरा को काबू कर आरोपी के कब्जे से 750 ग्राम चुरापोस्त बरामद की। थाना कलायत में मामला दर्ज कर एसआई शमशेर सिंह द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।