फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाता में घर से करीब 4 लाख रुपये के आभूषण चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने आभूषण चुराए
विज्ञापन

कैथल। गांव बात्ता में चोर एक घर से करीब 4 लाख रुपये का आभूषण चुरा ले गए। गांव बात्ता निवासी सुमन लता ने थाना कलायत में दी गई शिकायत में बताया कि उनके पुराने मकान में उसकी मां रहती है। गांव के ही कुछ शरारती बच्चों ने हमारे घर से करीब 4 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने ये जेवर कैथल के विरेंद्र नामक दुकानदार को बेचे हैं। जब उन्होंने ज्वैलर्स से चोरी के जेवर खरीदने बारे पूछा तो उल्टा वह हमसे लड़ने लगा और दुर्व्यवहार करने लगा। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके जेवरात दिलवाए जाएं। हैड कांस्टेबल बलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें