फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी का लालच देकर छेड़छाड़ के आरोपी को काबू किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी को काबू किया
विज्ञापन

कैथल। नौ वर्षीय पांचवीं कक्षा की बच्ची से टॉफी के लालच में छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना महिला पुलिस में एक अक्टूबर को थाना पूंडरी एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत अनुसार उसकी 9/10 वर्षीया अबोध बच्ची पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। जिसे पड़ोस का करियाना दुकान संचालक कुछ दिनों से दुकान पर बुलाकर टॉफी व अन्य खाने की चीज दे देता। आरोपी मासूम बच्ची को अपने पास बुलाकर छेड़छाड़ करते हुए धमकी देने लगा कि किसी को बताया तो खाने की चीज नहीं दूंगा और जान से मार दूंगा। परिजनों को शक होने पर जब बच्ची के पिता ने जानकारी ली तो उसने सारी बातें बताई। शिकायत में बच्ची के साथ दुराचार की शंका जताई गई थी। व्यापक जांच के दौरान मामला धमकी देते हुए छेड़छाड़ का पाया गया है और आरोपी को काबू कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें