फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से छेड़छाड़ करते करते हुए दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं से छेड़छाड़ करते करते हुए दो काबू
विज्ञापन

कैथल। महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए दो आरोपियों को काबू किया गया है। जिनसे आगामी पूछताछ की जांच की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लेडी हेडकांस्टेबल सीमा देवी द्वारा जांच दौरान करीब 56 वर्षीय आरोपी राजेंद्र निवासी कलायत को गिरफ्तार किया गया है। एक विधवा औरत की शिकायत पर 1 सितंबर को थाना कलायत में दर्ज मामले अनुसार पिछले कई दिनों से आरोपी शराब पीकर उसके साथ अशर्ील हरकतें कर रहा था, जिससे उसका घर से निकलना दुर्भर हो गया, जिस बारे महिला द्वारा आरोपी की पत्नी को भी अवगत करवाया गया, परंतु वह बाज नहीं आया। 31 अगस्त को आरोपी सारी हदें पर करते हुए महिला को अंग दिखाने लगा। प्रवक्ता ने बताया एक अन्य मामले में थाना सिविल लाईन की लेडी एचसी मनीता देवी द्वारा करीब 28 वर्षीय आरोपी मोहित निवासी गाजियाबाद यूपी को गिरफ्तार किया गया है। कैथल के एक समीपवर्ती गांव निवासी युवती की शिकायत पर 18 अगस्त को दर्ज मामले अनुसार वह कैथल के किसी सेंटर में कोचिंग ले रही है, जिसके मोबाइल फोन पर पिछले कई दिनों से अशर्ील मैसेज भेजकर धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें