फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार कारिंदे से मारपीट व धमकी के 3 आरोपी काबु, वारदात में प्र्रयुक्त हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार के कारिंदे से मारपीट के आरोपी काबू
विज्ञापन

कैथल। ठेकेदार के कारिंदे द्वारा अवैध ठेका शराब पकड़वाने की रंजिशन नकदी छीनने के मामले में वांछित 3 आरोपी शहर पुलिस द्वारा काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गंडासी व बिंडेे बरामद किए हैं। शहर पुलिस के सब इंस्पेक्टर चंद्रभान की टीम द्वारा आरोपी अनिल निवासी पट्टी अफगान, कृष्ण निवासी सारसा तथा धर्मपाल वासी ग्योंग को काबू कर जांच में शामिल करते हुए गंडासी व बिंडे बरामद किए गए। इस मामले में बुल्ला खेड़ी जिला जींद निवासी कप्तान सिंह की शिकायत पर 25 जून को दर्ज मामले अनुसार वह एक शराब ठेेकेदार के पास नौकरी करता है। 23 जून की शाम को उन्होंने पट्टी अफगान से दो पेटी अवैध शराब पकड़वाया था। उसी रंजिश में कुछ आरोपियों ने उसको इसी रात करीब 10:30 बजे बाईपास चौक सिरटा रोड पर उस समय घेर लिया, जब वह घर जा रहा था। आरोपी मारपीट करते हुए उससे जबरन 25 सौ रुपये नकदी छीन ले गये। उपरोक्त मामले में आरोपी 25 बबली निवासी चौशाला हाल निवासी रजनी कलोनी पहले ही काबू किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें