दहेज में मांगी कार व 5 लाख
कैथल। गांव उरलाना में एक विवाहिता से दहेज में कार व 5 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला सुखदीप कौर (28) ने गुहला पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। आरोपियों ने उससे कार एवं 5 लाख रुपये की की मांग थी, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। एएसआई राजेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुख्त्यार ङ्क्षसह, देवेंद्र कौर, साहब ङ्क्षसह, गुरप्रीत कौर निवासी गांव बुढनपुर (करनाल) के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।