दो स्थानों से बाइक चोरी
कैथल (ब्यूरो)। दो अलग-अलग स्थानों से चोर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में अमरगढ़ गामड़ी निवासी रणबीर सिंह ने आरोप लगाया कि छह मार्च को वह किसी काम के लिए अंबाला रोड स्थित आरकेएम पैलेस में गया था। यहां उसने सुरक्षित स्थान पर मोटरसाइकिल खड़ा किया था, लेकिन बाहर आया तो गायब मिली। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, चीका निवासी कस्तुरी लाल ने आरोप लगाया कि चोर बिजली पॉवर हाउस से उसका मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत मिलने चार चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।