चोरों ने ट्रांसफार्मर का सामान व बाइक चुराई
कैथल। चोर ट्रांसफार्मर का सामान व बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम पूंडरी के एसडीओ रवि काजल ने बताया कि 26 जनवरी को गांव हाबड़ी में किसान अवतार सिंह व दीपक के खेतों से ट्रांसफार्मर का 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दूसरे मामले में एसडीओ प्रिंस बुरा ने बताया कि चोर 23-24 जनवरी को गुहला क्षेत्र से खेतों में लगे ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। करीब 11 हजार 902 रुपये का विभाग को नुकसान हुआ है। एएसआइ सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फ्रेंड्स कालोनी निवासी सचिन ने बताया कि चोर मिनी एसबीआइ बैंक के सामने से उसका मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए।