जेवर व नगदी पर किया हाथ साफ
गुहला-चीका। शुक्रवार की रात को वार्ड नंबर आठ संजय बस्ती के एक मकान में घुस कर चोरों ने पूरे घर को खंगाल मारा और वहां पर रखे तीन तोले सोने के जेवर व दस हजार रुपये नकद के साथ साथ हजारों रुपये के कपड़े चुरा लिए। घर के मालिक कली राम ने एक लिखित शिकायत चीका थाना में दे चोरों का पता लगाने की गुहार लगाई है। कली राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अपने परिवार सहित मजदूरी करने मलिकपुर ईंट भट्टे पर गया हुआ था कि गत रात घर का दरवाजा तोड़ चोर अंदर घुस आए और वहां पर मौजूद सारा कीमती समान चुरा लिया। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर घटना स्थल का जायजा ले जांच शुरू कर दी है।