फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर जाम लगाने के मामले में 100 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाइवे जाम करने पर 100 पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर प्यौदा रोड के नजदीक जाम लगाने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे आईटीआई में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने प्यौदा रोड के नजदीक बस न रुकने की समस्या को लेकर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया था। करीब 20 मिनट तक लगे इस जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों को समझा-बुझाकर रोडवेज अधिकारियों के साथ मिलकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। सिविल लाइन पुलिस ने नेहरू गार्डन कॉलोनी निवासी सुशील कुमार की शिकायत पर 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई मुख्यत्यार सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें