फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल मालिक के साथ उसी के कर्मचारी ने की मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राइस मिल मालिक के साथ उसी के कर्मचारी ने की मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन

कैथल। गांव बरोट में स्थित राइस मिल के मालिक के साथ कर्मचारी द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। मिल मालिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने तीन ट्रक लगभग 60 हजार रुपये प्रति महीना के हिसाब से स्थायी रूप से रखे हुए हैं। तीनों ट्रक चावल व जीरी इधर-उधर लेकर बाहर भी जाते हैं। पिछले कई दिनों से कुलदीप राणा निवासी सीवन के ट्रक में माल कम हो रहा था। 9 मार्च को तीनों ट्रकों को चावल लेकर तरावड़ी जाना था। इनमें से एक ट्रक चालक कुलदीप राणा ने तरावड़ी जाने से मना कर दिया और दूसरे दोनों ट्रक चालकों को भी किसी तरह का लालच देकर उनको भी जाने से मना कर दिया। मालिक ने कुलदीप राणा को कहा कि तू अक्सर माल में भी हेराफेरी करता है और अब दूसरे ट्रक चालकों को भी भड़का रहा है। तुम अपना हिसाब करके छुट्टी कर ले। इसी बात पर कुलदीप राणा ने तैश में आकर उसके साथ गाली-गलौच करने लगा और मारपीट की। साथ ही वह जान से मारने की धमकी देकर गया है। एसआई शिव चरण ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें