400 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक काबू
कैथल। नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में 400 डोडा पोस्त बरामद हुआ। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि नशा रोधक दस्ता प्रभारी एसआई बलवान सिंह, उप निरीक्षक बलजीत सिंह, एएसआई कृष्ण कुमार, एचसी राज सिंह, हवलदार बलजीत सिंह, एससी राजेश कुमार व महिला सिपाही सीमा देवी की टीम 10 मार्च को नहर की पटड़ी से गोशाला चीका की तरफ जा रही थी। जहां एक संदिग्ध महिला की महिला कर्मचारी सीमा की मदद से काबू किया। उसके पास से 400 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। महिला का नाम सिमरजीत कौर पत्नी लखबिंद्र सिंह निवासी नहर कॉलोनी चीका बताया। थाना चीका में मामला दर्ज कर आरोपी को मौका पर पहुंचे चीका पुलिस के एएसआई अजमेर सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।