फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक घायल
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा केसरी राइस मिल के निकट हुए हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्यौदा रोड निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह यूपी से है और एक साल से यहां रहकर मेहनत मजदूरी का काम कर रहा है। 28 जनवरी को वह अपने साथी अनिकेत के साथ हरियाणा केसरी राइस मिल जींद रोड कैथल से गाड़ी का किराया लेने के लिए गये। जब वह दोनों मिल के नजदीक सत्संग भवन जींद रोड कैथल की सड़क के पास पैदल पहुंचे तो अचानक पीछे से एक प्राइवेट बस के चालक ने तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए उसके दोस्त अनिकेत कुमार को सीधी टक्कर मार दी। जिससे अनिकेत को काफी चोटें आई हैं। इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें