फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कलायत पुलिस ने मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हुड्डा सेक्टर-18 निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि मैं खेती बाड़ी का काम करता हूं। मैने सुनील पत्नी शमशेर सिंह वासी शेरगढ़ से करीब 3 महीने पहले रकबा गांव कैलरम नेशनल हाईवे-65 के साथ लगती जमीन लगभग 2 हजार गज खरीदकर मेरी पत्नी शीला देवी के नाम करवाई थी। जो इसी प्लाट के साथ लगती खेत की जमीन रामदिया वासी कैलरम की है। 31 दिसंबर को मैंने अपने प्लाट की नींव भर दी थी। जिसमें से कुछ खाली रह गई थी। अगले दिन मैं अपने प्लॉट में राज मिस्त्री होशियार सिंह व रोहताश के साथ अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए गये थे। इस दौरान पड़ोसी मनोज, राकेश, रामदिया व कृष्ण ने कहा कि तुम्हें प्लाट में नींव भरने का मजा चखाते हैं। और हमारे साथ मारपीट की। साथ ही मेरी बाइक व कार को भी नुकसान पहुंचाया है। जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें