जीरी चुरा रही महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खेतों से जीरी चुरा रही सात महिलाओं को किसान व आसपास के लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया। चौकी किठाना प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक भागीरथ की टीम नेे इन्हें गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की। आरोपी महिलाओं के कब्जे से 4 प्लास्टिक कट्टों व 2 पल्ली गठरियों से कुल 141 किलो 900 ग्राम जीरी बरामद की गई है। पीआरओ ने बताया कि किठाना निवासी किसान रामपाल द्वारा अपनी 5 एकड जीरी फसल को झाड़ने के उपरांत 12 नवंबर की दोपहर बाद फसल को उठाने के लिए गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेने आ गया। जब वह शाम करीब 7 बजे ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचा, तो वहां कई महिलाएं खेत में पड़ी जीरी से कट्टे व पल्लियों में गठड़ी बांधकर चोरी कर रही थी। किसान ने शोर मचाकर आसपास क्षेत्र के लोगों की मदद से सभी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना राजौंद की लेडी कांस्टेबल सुमन महिलाओं से पूछताछ कर महिला इंद्रो, कमलेश, निर्मला, राजकली, शारदा, नीता, कविता को गिरफ्तार कर लिया।