चोरों ने गोशाला के दानपात्र से चुराई नकदी
कैथल। सिरटा रोड बाईपास गली नंबर 4 कैथल के निकट से चोर गत 29 सितंबर को एक दुकान में रखे गोशाला के दानपात्र से 6800 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हैड कांस्टेबल प्रभात ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।