फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए पुलिस ने जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को किया काबू, 42 हजार 200 रुपये नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
छह जुआरी काबू, 42 हजार नकदी बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस द्वारा चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत सीआईए-वन पुलिस ने शाम के समय नई सब्जी मंडी के पास दबिश देते हुए 6 जुआरी काबू किए हैं। उनके कब्जे से 42 हजार 200 रुपये नकदी तथा 104 ताश के पत्ते बरामद किए गये।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर सिंह की अगुवाई में सीआईए-वन पुलिस द्वारा शाम के समय गश्त के दौरान एक गुप्त सुचना मिलने के उपरांत रेडिंग पार्टी तैयार की गई, जिसमें सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार, एएसआई जितेंद्र, हेड कांस्टेबल नरेश कुमार व सिपाही सुमित कुमार को शामिल कर मोहल्ला जगदीश गंज नई सब्जी मंडी मेें दबिश दी गई। पुलिस द्वारा पीपल पेड़ के नीचे दीवार की आड़ में ताश से जुआ खेल रहे आधा दर्जन आरोपी काबू किए गये। आरोपियों की पहचान रमेश कुमार निवासी बाल्मीकि बस्ती, अरुण कुमार निवासी सुभाष नगर खुराना रोड, सागर निवासी नजदीक डीएवी स्कूल, दीपक कुमार निवासी छात्रावास रोड़, अजय निवासी निवासी भारत कलोनी ढांड तथा करनैल सिंह निवसी बागडियां बस्ती फतेहपुर के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जा से कुल 42,200 रुपये नकदी तथा 104 ताश पत्ते बरामद किए गये। थाना शहर में मामला दर्ज कर सभी आरोपी जुआ अधिनियम अंतर्गत गिरफ्तार कर लिए गये, और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें