कार ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, सवार की मौत
कैथल। गांव देबन के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। तितरम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तितरम थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव जाखौली निवासी बाल किशन ने बताया कि 20 जनवरी को उसका 35 वर्षीय भाई बीरभान गांव देबन के पास से बाइक पर जा रहा था। तभी एक कार चालक बहुत तेज गति व लापरवाही से आया। जिसने उसके भाई की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको कैथल के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। एएसआई कर्मबीर ने बताया कि पुलिस ने गांव जाखौली निवासी बाल किशन की शिकायत पर गांव कोटड़ा निवासी रामफल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले के जाम कर रही है।