फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर उड़ा लिए तीन लाख रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एटीएम कार्ड बदलकर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शहर पुलिस को दी शिकायत में जाखौली अड्ड़ा निवासी जोरा सिंह ने बताया कि वह सरकारी चीनी मिल में बतौर सफाई कर्मचारी कार्यरत है। उसका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। उसके पास दो लड़कियां है, जिनकी शादी के लिए उसने बैंक से चार लाख 65 हजार रुपये का लोन लिया हुआ है। इसी बैंक खाते में उसका वेतन आता है। वह तीन अक्तूबर दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर बेटी के साथ रुपये निकलवाने गया था। उसकी बेटी रुपये निकालने के लिए एटीएम रूम में चली गई। इस बीच यहां खड़े चार में से एक युवक ने मदद के बहाने उससे एटीएम कार्ड ले लिया और इसी दरम्यान कार्ड बदल लिया। जब वह छह अक्तूबर को पैसे निकालने के लिए बैंक गए तो उनके खाते से तीन लाख रुपये निकाले जा चुके थे। जोरा सिंह का आरोप है कि आरोपियों ने उसका एटीएम बदलकर पैसे उड़ाए है। जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें