फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह के दो सदस्य काबू, तीन वारदात सुलझी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन


कैथल। सीआईए-1 ने एक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर महाबीर की अगुवाई में हेड कांस्टेबल नरेश कुमार की टीम ने मानस रोड से जस्सी उर्फ सलीन निवासी खरकां को काबू किया गया। जांच करने पर बाइक रोबिन निवासी नजदीक कपिस्थल ब्लड बैंक करनाल रोड कैथल की पाई गई जिसे 27 जून की सुबह जीबीटी कॉलोनी स्थित दुकान के सामने सेे अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया था। पूछताछ में आरोपी ने 28 नवंबर 2016 को न्यू बस स्टैंड कैथल वर्कशाप गेट के बाहर से भी एक बाइक चोरी करनी कबूली है। सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर के नजदीक छिपाई चोरी दूसरी बाइक भी बरामद कर ली है। न्यू प्यौदा रोड कैथल निवासी जितेंद्र कुमार बस अड्डा के नजदीक स्थित वर्कशाप में ड्राइविंग ट्रेनिंग लेने के लिए बाइक पर सवार होकर आता था। जिसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया था। तीसरे मामले में आरोपी ने कबूला कि उसने अपने साथी बिट्टू निवासी खरकां के साथ मिलकर करीब 20 दिन पहले जाखौली अड्डा दया आश्रम स्थित एक कमरे में सो रहे युवक के पास से दिन के समय करीब 4 बजे लैपटॉप व मोबाइल फोन चुरा ले गए थे। सीआईए-1 के एएसआई जितेंद्र की टीम बस अड्डा खरकां पर रेड मारकर आरोपी बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें