चाकू से हमला करने के आरोपी काबू
कैथल। पुलिस ने युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में एक किशोर सहित 3 आरोपी युवक राजौंद पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए गये, जिनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया। 23 मार्च को दो आरोपी न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में तथा तीसरे को बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हेडकांस्टेबल करनैल सिंह की टीम द्वारा एक 17 वर्षीय किशोर सहित आरोपी संदीप व रवि तीनों निवासी सेरधा को गिरफ्तार कर गया है।