गांजा सहित एक काबू
कैथल। सिटी थाना शहर से हेड कांस्टेबल राज सिंह, हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह, ईएचसी राजेश कुमार, सिपाही मनोज कुमार व चालक अशोक कुमार की टीम अपराध की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर संजय वासी सैंसी बस्ती जाखौली अड्डा को नशीला पदार्थ गांजा फूल पत्ती बेचने के आरोप में रंगे हाथों काबू किया है। जिससे 250 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद किया है। एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।