काम पर गया व्यक्ति नहीं लौटा घर, केस दर्ज
कैथल। गांव उरलाना से एक व्यक्ति करीब बीस दिनों से गायब है। पुलिस के केस दर्ज कर लिया है। जिला सिरसा निवासी जसपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका भाई जयपाल गांव बालू में मेहर सिंह वासी उरलाना के खेतों में नौकरी करता था। 27 जनवरी को मेहर सिंह ने फोन पर बताया कि उसका भाई जयपाल घर से गायब है। इस सूचना पर वह गांव उरलाना आया और मेहर सिंह व अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उसके भाई की तलाश की गई। जो मैंने अपने घर पर व अन्य रिश्तेदारियों में पता किया। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। लगता है किसी ने उसके भाई का अपहरण कर लिया है। एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।