मारपीट के दो मामलों में 7 गिरफ्तार
कैथल। पुलिस ने मारपीट के दो मामलों में वांछित 7 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी किठाना पुलिस के हैडकांस्टेबल अनवर की टीम द्वारा मारपीट के मामले में गुलियाना निवासी आरोपी नरेश, देवेश, संदीप, रामनिवास व राम सिंह को काबु कर पूछताछ की गई है। जगदीप निवासी गुलियाना की शिकायत अनुसार आरोपियों द्वारा काश्त की जमीन के मामुली घरेलु विवाद कारण 9 दिसंबर की शाम उनको चोटे मारते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। एक अन्य मामले में शहर पुलिस के एचसी प्रभात द्वारा आरोपी संजू व सोनू दोनो निवासी डीएवी कालोनी को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि दोनो आरोपी 15 जनवरी की शाम इसी कालोनी निवासी 70 वर्षीय पूर्ण को चोटे मारकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।