चोरों ने चुराया ट्रसफार्मर का सामान
कैथल। पूंडरी के गांव करोड़ा से चोर ट्रासफार्मर का सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसडीओ दलबीर सिंह ने बताया कि 13 जनवरी की रात को गांव करोड़ा निवासी जिले सिंह के खेत से चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करके ले गए हैं। जिसकी कीमत 25800 रुपये है। एएसआई राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।