दो जगह से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी
कैथल। गांव सिसमौर में चोर दो ट्रांसफार्मरों को निशाना बना सामान चोरी कर ले गए हैं। एसडीओ राहुल ने बताया कि 12 जनवरी की रात को गांव सिसमौर निवासी निहाल सिंह व कपेर के खेत से चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करके ले गए हैं। दोनों ही ट्रांसफार्मरों के सामान की कीमत 82 हजार 800 रुपये आंकी गई है। एएसआई संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।