15 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
कैथल। सीआईए-2 पुलिस ने एक व्यक्ति को 15 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी 9 जनवरी को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि क्राइम ब्रांच द्वितीय पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक उज्जवल सिंह, हेड कांस्टेबल कमलजीत सिंह व सिपाही गुरलाल सिंह की टीम ने ढांड चौक की तरफ से पैदल आ रहे एक संदिग्ध युवक को काबू किया। उसकी पहचान पूछताछ के दौरान गौरव उर्फ गौरु निवासी वार्ड नंबर 4 वाल्मीकि बस्ती पिहोवा रोड चीका के रूप में हुई। डीएसपी मुख्यालय तरुण कुमार की मौजूदगी में तलाशी के दौरान उसके पास से 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई।