अवैध शराब की भट्ठी पकड़ी
46 बोतल व 2 ड्रमों में 190 किलो लाहन बरामद
कैथल। सीआईए-2 पुलिस ने गांव रमाणा-रमाणी में दबिश देते हुए गांव के एक मकान से अवैध शराब की चलती भट्ठी पकड़ते हुए आरोपी को काबू कर लिया। पीआरओ ने बताया कि सीआईए-टू के एएसआई रमेश चंद, एचसी कमलजीत सिंह, हवलदार अजीत सिंह, हेड कांस्टेबल लखविंद्र सिंह व सिपाही हरीश कुमार की टीम ने गांव रमाणा-रमाणी के एक मकान में दबिश दी। जहां एक कमरे में अवैध शराब भट्ठी चला रहे आरोपी जोगिंद्र सिंह निवासी रमाणा-रमाणी को रंगे हाथों काबू किया। आरोपी के कब्जे से तैयार हो चुकी सवा 46 बोतल शराब और भट्ठी पर चढे़ ड्रम के अतिरिक्त कमरा में रखे एक अन्य ड्रम से कुल 190 किलोग्राम लाहन बरामद किया गया। थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर आरोपी को मौका पर पहुंचे पुंडरी पुलिस के एचसी राजबीर सिंह द्वारा आबकारी अधिनियम अंतर्गत गिरफ्तार कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।