कट्टे के साथ युवक काबू
कैथल। शहर की सीआईए-वन टीम ने कट्टे के साथ एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सिपाही करनैल सिंह ने बताया कि उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए सीवन गेट पर मौजूद थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक नौजवान युवक जो अपने साथ में कट्टा लिए हुए है। वह अब अर्जुन नगर से चीका की तरफ जाएगा। पुलिस ने रेड कर युवक को काबू किया। उसने अपना नाम सन्नी वासी गली नंबर 3 अर्जुन नगर बताया। हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।