युवक लापता, केस दर्ज
कैथल। रिश्तेदार के यहां जाने की बात कहकर घर से निकला युवक लापता हो गया। रिहायशी कॉलोनी चीका निवासी मनीष गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 फरवरी को उसका भाई प्रदीप कैथल अपने मामा के यहां जाने की कहकर गया था। उसके बाद किसी ने उसके फोन पर बताया कि उसका भाई प्रदीप घायल अवस्था में कलायत बस स्टैंड पर पड़ा है। फोन करने वाले ने अपना नाम राणा डायरी वाला मोपा बताया था। मोपा ने प्रदीप से भी उसकी बात करवाई। वह कलायत गया तो मोपा ने बताया कि उसका भाई इलाज करवाने के लिए किसी अस्पताल में जाने की बात कहकर यहां से चला गया। उसने उसके भाई को कलायत व कैथल के सरकारी अस्पतालों में तलाश किया लेकिन उसके भाई का कहीं कोई पता नहीं चला। हैड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।