दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज
कैथल। सीवन थाने के अंतर्गत आने वाले गांव निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि गांव के ही प्रकाश नामक व्यक्ति ने 23 अक्तूबर को उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करते हुए उसकी लज्जा भी भंग कर दी। एएसआई धनपति ने बताया कि पुलिस ने के सदर्ज कर लिया है।