फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो वायरल करने व सुसाइड करन की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धमकी देने के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन

कैथल। एक युवक द्वारा एक युवती को उसकी फोटो इंटरनेट पर वायरल करने व सुसाइड करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि पंजाब के शहर मुनक क्षेत्र के गांव सलीमगढ़ निवासी जोगी शर्मा के साथ जान-पहचान थी। इसके बाद आरोपी उससे तीन लाख रुपये मांगने का दबाव बनाने लगा। जब उसने मना कर दिया तो उसकी फोटो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देने लगा। इसके बाद तो उसने उसका नाम लिखकर सुसाइड करने की भी धमकी दी। जिस पर उसे पुलिस में शिकायत करनी पड़ी है। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें