घर में घुसकर लाठियों से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव सारा निवासी रामचंद्र ने ढांड पुलिस को बताया कि गांव के ही प्रवीन ने गत 26 अप्रैल को उसके घर में घुसकर उस पर लाठियों से हमला कर दिया और उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। मामले की जांच डीएसपी सतीश गौतम करेंगे। गौतम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।