फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताश खेल रहे युवकों के कब्जे से 10 हजार 500 बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जुआरी काबू, रुपये बरामद
विज्ञापन

कैथल। गश्त के दौरान सीआईए-टू ने ढांड रोड स्थित एक राइस मिल के नजदीक ताश से जुआ खेल रहे आधा दर्जन आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 10 हजार 500 रुपये नकदी व ताश गड्डी बरामद की है। थाना सिविल लाईन में मामला दर्ज कर आरोपियों को जुआ अधिनियम की विभिन्न धाराओं तहत जांच में शामिल करने उपरांत रिलीज कर दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-टू ईचार्ज सबइंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, एचसी जसमेर सिंह, ईएएसआई जयकरण, सिपाही संदीप कुमार व प्रदीप कुमार की टीम सरकारी गाड़ी पर शाम की गश्त के दौरान ढांड चौक पर मौजूद थी। गुप्त सूचना पर टीम ने ढंाड रोड नजदीक विष्णु राइस मिल के पास बने खंडरनुमा कमरे में दबिश दी। जहां से पुलिस ने ताश से जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को काबू किया। प्रवक्ता ने बताया पुलिस ने राजकुमार उर्फ राजू निवासी खुराना रोड नजदीक खालसा स्कूल कैथल के कब्जे से 2000 रुपये, राजकुमार उर्फ राजू निवासी कंबोज कॉलोनी नजदीक विष्णु राइस मिल के कब्जे से 800 रुपये, संजू उर्फ मुन्ना निवासी शनि मंदिर शुगर मिल कॉलोनी के कब्जे से 300 रुपये, गुरमीत उर्फ प्रीता, सुनील उर्फ अवतार व आरोपी रमेश वासियान खुराना रोड नजदीक खालसा स्कूल के कब्जे से क्रमश: 1200, 400 व 150 रुपये, तथा उनके मध्य अखबार पर फीड से 5650 रुपये व ताश गड्डी सहित कुल 10,500 रुपये नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें