फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट फोन रखने की चाहत ने दसवीं के विद्यार्थियों को बना दिया चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी करने वाले दो बाल आरोपी काबू
विज्ञापन

कैथल। बाबा काशीपुरी मंदिर मार्केट रसीना से 8 दिसंबर की रात को एक मोबाइल दुकान से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 2 बाल आरोपी गिरफ्तार किए हैं। दोनों आरोपी गहरे दोस्त हैं, जो दसवीं कक्षा के छात्र बताए गये हैं। आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्हें स्मार्ट फोन रखने का शौक था, परंतु घर वालों द्वारा फोन नहीं दिलाने पर एक अन्य दोस्त की रिश्तेदारी के शादी समारोह में शामिल होने गये हुए थे। जहां दिन में क्षेत्र की रेकी करने के बाद रात के समय वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों बाल आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर से 8-8 मोबाइल फोन 8-8 चार्जर, 8 हैंड फ्री लीड व एक ब्लूटुथ बरामद कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया। 27 फरवरी को दोनों आरोपी जुवेनायल कोर्ट में पेश कर दिए गये। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र, एएसआई रमेश चंद, हेड कांस्टेबल नरेश व एचसी मनजीत सिंह की टीम द्वारा मंगलवार सुबह मुन्नारेहडी बस अड्डा के नजदीक से 2 किशोर काबू किए गए। एसपी ने बताया रसीना निवासी सोनु कुमार की दुकान से यह चोरी हुई थी।

स्मार्ट फोन रखने की चाहत ने दसवीं के विद्यार्थियों को बना दिया चोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें